फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   District Judge constitutes four teams for the disposal of cases.

Mainpuri News: मुकदमे निस्तारण के लिए जनपद न्यायाधीश ने गठित कीं चार टीमें

Fri, 03 Jul 2026 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 03 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
District Judge constitutes four teams for the disposal of cases.
फोटो20 वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद न्यायाधीश व पक्षकार। स्रोत ​वि
मैनपुरी। सर्वोच्च न्यायालय में वादों का निस्तारण लोक अदालत की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। मुकदमे निस्तारण के लिए जनपद न्यायाधीश ने चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

दीवानी परिसर स्थित विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में शुक्रवार को इस संबंध में बैठक हुई। प्राधिकरण सचिव नूतन चौहान ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसमें आपसी सुलह के आधार पर मुकदमे निस्तारित कराए जाएंगे। जनपद के भी कुछ मामले निस्तारित होने हैं। इसके लिए जिला जज ने चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस तामील कराए। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जहेंद्र पाल सिंह, सिविल जज सदस्य पीठ ऋषभ चतुर्वेदी व सूरज सिंह ने मध्यस्थ अधिवक्ता से प्री-कंसीलियेशन की पहली तिथि पर दो मामलों में बैठक की। बैठक में पक्षकार उपस्थित रहे, अगली तिथि 13 और 14 जुलाई तय की गई है। संबंधित पक्षकारों से अपील की गई है कि वह लोग मध्यस्थता के लिए नोटिस मिलने के बाद उपस्थित होकर निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed