{"_id":"66f7e6a52c7276106d0c7b2c","slug":"dispute-over-burying-dead-body-in-mainpuri-co-got-two-parties-to-resolve-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, सीओ ने कराया समझौता; इस तरह बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, सीओ ने कराया समझौता; इस तरह बनी बात
Sat, 28 Sep 2024 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 05:44 PM IST
सार
मैनपुरी में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गई। घटना से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन
शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, सीओ ने कराया समझौता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घर के सामने कब्रिस्तान में शव दफनाने पर शनिवार की सुबह दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। वहां तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष से वार्ता करने के बाद विवाद निस्तारण कराया। शव को कब्र खुदवाकर दफन कराया गया।
विज्ञापन
घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के टिमरख गांव की है। गांव निवासी अहमद अली के पिता मंजूर अली की शुक्रवार की रात मृत्यु हो गई। शनिवार की सुबह वह पिता का शव दफनाने गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में पहुंचे थे। तभी कब्रिस्तान के सामने रह रहे गृहस्वामी रंजीत ने शव को घर के सामने दफनाने से मना किया।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। शव दफनाए जाने को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर समस्या के बारे में जाना।
रंजीत का कहना था कि शव दफनाने का विरोध नहीं बल्कि घर का सामना छोड़ कर दफनाने के लिए कहा है। दोनों को समझा बुझाकर सीओ ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्ष के सहमत होने के बाद विवाद का निस्तारण कराया।
इसके बाद कब्रिस्तान में पुलिस मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव को दफन कराया गया। सीओ ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच बातचीत के बनी सहमति से निस्तारण करा दिया गया है। मौके पर अब किसी भी प्रकार से विवाद की स्थिति नहीं है।