फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dimple Yadav said BJP spreading hatred animosity Before Karhal by-election also reacted on railway accidents

करहल उपचुनाव: डिंपल यादव बोलीं- विभाजन का बीज बो चुकी भाजपा... अब उसे करना चाहती अंकुरित; इसलिए फैला रही घृणा

Tue, 10 Sep 2024 06:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 06:02 PM IST
सार

करहल उपचुनाव से पहले डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा विभाजन का बीज बो चुकी है। अब उसे अंकुरित करना चाहती है। इसलिए घृणा और द्वेष फैला रही है। 

विज्ञापन
Dimple Yadav said BJP spreading hatred animosity Before Karhal by-election also reacted on railway accidents
सांसद डिंपल यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को सांसद डिंपल यादव पहुंची। यहां उन्होंने करहल क्षेत्र के नगला टांक कंझरा गांव में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा सरकार रही। उन्होंने कहा कि भाजपा विभाजन का जो बीज बो चुकी है। अब उसे अंकुरित करना चाहती है। इसके लिए घृणा और द्वेष फैला रही है। लेकिन, अब देश की जनता जागरूक है। वह ऐसा नहीं होने देगी। ये बात उन्होंने रेल दुर्घटनाओं की साजिश को लेकर कही। 

विज्ञापन


सांसद गांव में शहीद रामाधार यादव की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचीं थीं। उन्होंने भाजपा द्वारा विदेशों में जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश का अपमान किए जाने के सवाल पर कहा कि वे सचल बोल रहे हैं। युवा जानते हैं कि क्या देश में बेरोजगारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा बुलडोजर और एनकाउंटर के माध्यम से नकारात्मक राजनीति की तरफ ले जाना चाहती है। 

विज्ञापन

उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार मे हुए विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस बनवाया। इस पर फ़ौज के विमान भी उतरे हैं। पूरे देश में ऐसा निर्माण कार्य ओर कहीं नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले गुजरात मॉडल की बात की जाती थी, गुजरात मॉडल कोई मॉडल नहीं था वाकई में अगर कोई मॉडल था तो वो उत्तर प्रदेश मॉडल था। 
 

चुनाव के सवाल पर सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव की बात कहती है तो सभी प्रदेशों के विधानसभा चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराए जा रहे हैं। करहल उप चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर डिंपल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी सब आए थे, लेकिन परिणाम सभी ने देखा। 
विज्ञापन

करहल उप चुनाव में भी उन्होंने सपा की जीत का दम भरा। इस दौरान सैफई ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव यादव, अनिल यादव पूर्व विधायक, विधायक बृजेश कठेरिया  विधायक, चेयरमैन अब्दुल नईम, नेम सिंह यादव, रामनारायण बाथम, ब्रजकुमार, रामबरन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed