फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dimple Yadav reached Mainpuri said BJP has problem in speaking truth raised questions on women's safety

उपचुनाव: डिंपल यादव ने भाजपा को घेरा, बोलीं- सच बर्दाश्त नहीं कर पाती बीजेपी; महिला सुरक्षा पर खड़े किए सवाल?

Thu, 12 Sep 2024 07:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 07:46 AM IST
सार

उपचुनाव से पहले सांसद डिंपल यादव, मैनपुरी पहुंची। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा सच बर्दाश्त नहीं कर पाती। उन्होंने महिला सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए?

विज्ञापन
Dimple Yadav reached Mainpuri said BJP has problem in speaking truth raised questions on women's safety
सांसद डिंपल यादव - फोटो : ANI

विस्तार

इन दिनों में यूपी में उपचुनाव की सरगर्मी है। विभिन्न पार्टियों के नेता जीत के लिए कमान संभाले हुए दिख रहे हैं। मैनपुरी जिले की करहल सीट पर भी उपचुनाव होना है। यह सीट इसलिए काफी चर्चा में है, क्योंकि यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव विधायक थे। कन्नौज से सांसद बनने के बाद, उन्होंने यह सीट छोड़ी है। 

विज्ञापन


मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी और सपा नेता डिंपल यादव, वर्तमान सांसद हैं। डिंपल मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची। यहां करहल में उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन

डिंपल यादव ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सच बोल रहे हैं। जब भी सच बोला जाता है, तो भाजपा को तकलीफ पहुंचती है। उन्होंने बेरोजगारी पर सरकार को घेरा। कहा कि मैं युवाओं से यह बात पूछना चाहती हूं, कि क्या उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी नहीं है? 
 

सपा सांसद ने महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के लिए सरकार ने क्या व्यवस्था की है? पूरी दुनिया जानती है कि आज उत्तर प्रदेश और देश में बेरोजगारी है। कहा कि सच बोलने में कोई जगह नहीं देखी जाती है। सच, सच होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed