{"_id":"681f0b4645ce16d0730d07e8","slug":"diarrhea-and-fever-wreak-havoc-in-the-scorching-heat-three-people-including-a-child-die-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भीषण गर्मी में डायरिया और बुखार का कहर, बच्चे समेत तीन की मौत; अस्पताल में बेड पड़ गए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भीषण गर्मी में डायरिया और बुखार का कहर, बच्चे समेत तीन की मौत; अस्पताल में बेड पड़ गए कम
Sat, 10 May 2025 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 May 2025 01:46 PM IST
सार
भीषण गर्मी की वजह से मैनपुरी में डायरिया, बुखार और सांस के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। आलम ये है कि अस्पताल में बेड भी कम पड़ गए हैं। एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भीषण गर्मी के बीच डायरिया, बुखार और सांस के रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस संक्रमण के चलते एक तीन माह की बच्ची और बुखार से पीड़ित एक महिला की जान चली गई। इसके अतिरिक्त, सांस की बीमारी से जूझ रही एक बुजुर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बेड पड़ गए कम
मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण जिला अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं, जिससे एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। आगरा के तोरा निवासी शिवकुमार की तीन माह की बेटी आराध्या, जो अपने परिजनों के साथ मैनपुरी में रिश्तेदारी में आई थी, डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित हो गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ें - IND-PAK: लाहौर तक घर में घुसकर मारा... 93 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण, फिर भी बाज न आया पाकिस्तान

सांस की बीमारी ने ली जान
वहीं, बिछवां क्षेत्र के करीमगंज गांव की 45 वर्षीय मुन्नी देवी, जो क्षय रोग से ग्रस्त थीं और बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती हुई थीं, ने गुरुवार रात अंतिम सांस ली। दन्नाहार के कपूरपुर गांव की 74 वर्षीय उर्मिला देवी की मृत्यु सांस की बीमारी के कारण हुई।