{"_id":"5829f3c54f1c1b7b388fe233","slug":"devotees-took-a-dip-in-the-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को कोसमा के बिधूना के पवित्र सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। सुबह चार बजे से ही स्नान करने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
मान्यता है कि हजारों साल पूर्व इस दंडक वन में ऋषि मुकुंड के यहां काफी प्रयासों के बाद मार्कडेंय का जन्म हुआ। जन्म के समय इसे 11 साल का ही जीवन प्राप्त हुआ। इसी बीच भ्रमण करते हुए सप्त ऋषियों का यहां से गुजरना हुआ तो मार्कडेंय ने सेवा सत्कार किया। फलस्वरूप उन्होंने दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। मार्कडेंय ने अपनी तपस्या के बल पर दीर्घायु प्राप्त की। लोगों में आस्था है कि सरोवर में स्नान करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। यह मेला महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सीओ कुरावली शमशेर सिंह सुरक्षा क ेलिहाज से पुलिस बल के साथ जमे रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने भंडारा किया। 500 -1000 के नोट का चलन बंद होने का भी मेले पर असर पड़ा।
मेले में समाजसेवी अनिल गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। तो इस मेलें में पुलिस द्वारा चेन स्नेचर पर विशेष निगाह भी रही गयी।