फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   devotee clashed with police for Saakar Hari After Hathras incident said Don't call him Baba call him Parmatma

हाथरस हादसा: 'बाबा नहीं परमात्मा कहो, भगवान हैं वो...धरती नष्ट कर देंगे' साकार हरि के लिए पुलिस से भिड़ा भक्त

Fri, 05 Jul 2024 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Jul 2024 05:34 PM IST
सार

भोले बाबा के आश्रम पहुंचा भक्त पुलिस से भिड़ गया। कहा कि बाबा नहीं परमात्मा कहो, वह भगवान हैं। वह धरती नष्ट कर देंगे। वह साधारण मानव नहीं हैं। 

विज्ञापन
devotee clashed with police for Saakar Hari After Hathras incident said Don't call him Baba call him Parmatma
साकार हरि के लिए पुलिस से भिड़ा भक्त - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के फुलराई मुगलगढ़ी गांव में भोले बाबा का सत्संग था। सत्संग के समापन पर भगदड़ मच गई। इसमें 121 लोगों की जान चली गई। इसके बाद लोगों में नारायण साकार हरि उर्फ भोले भोले बाबा और आयोजनकर्ताओं के प्रति आक्रोश है। वहीं कुछ अनुयायी अब भी सबक लेने को तैयार नहीं हैं। वह साकार हरि को भगवान कह रहे हैं। 

विज्ञापन


हादसे के बाद नारायण साकार हरि के मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र स्थित आश्रम में होना बताया जा रहा है। खबर फैली तो अनुयायी इस आश्रम में पहुंचने लगे। वह बाबा के लिए पुलिस तक से भिड़ने को तैयार थे। उनका साफतौर पर कहना था कि भोले बाबा को बाबा मत कहो। वह भगवान हैं। उन्हें भगवान कहो। वह नाराज हो जाएंगे तो धरती को नष्ट कर देंगे। वह साधारण मानव नहीं हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने इसे समझाने की कोशिश की तो वह पुलिस से भी भिड़ने को तैयार दिखा। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उसे वहां से रफूचक्कर कर दिया। इसके बाद भी अनुयायी आते रहे। उन्हें आश्रम के अंदर नहीं जाने दिया गया। इस पर वह आश्रम के गेट पर ही माथा टेककर लौट गए। इसमें महिला-पुरुष दोनों शामिल रहे। बड़ी बात यह है कि लोग 121 लोगों की मौत को बाद भी सबक लेने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed