{"_id":"674ec6a2f3eb561ecf0d6f51","slug":"devar-misdeed-with-bhabhi-13-days-after-brother-s-death-2024-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाई की मौत को 13 दिन भी न हुए...भाभी संग देवर ने की ऐसी हरकत, शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाई की मौत को 13 दिन भी न हुए...भाभी संग देवर ने की ऐसी हरकत, शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार
Tue, 03 Dec 2024 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:21 PM IST
सार
सड़क हादसे में भाई की मौत के बाद विधवा भाभी के साथ देवर ने घिनौनी हरकत कर दी। इसके बारे में जब परिवार के लोगों के पता चला, तो वे शर्म से किसी से नजर नहीं मिला पा रहे हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति का तेरहवीं संस्कार भी नहीं हुआ था कि उसके सगे भाई ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। यह वारदात उसने नशे में धुत होने के बाद की। पीड़िता चीखती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। कोतवाली में शिकायत दर्ज न होने के बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 13 अप्रैल को पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसका मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज कराया था। 21 मई को देवर और अन्य परिजन पति की अस्थियां विसर्जन करने के बाद घर लौट कर आए थे। अगले दिन 22 मई की रात को वह अपने कमरे में सो रही थीं। तभी शराब के नशे में धुत होकर देवर कमरे में घुस आया। आते ही उसने दरवाजे को बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद देवर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। वह बचने के लिए काफी चीखती रही लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आया। उसने कोतवाली में जाकर शिकायत की जिस पर दरोगा ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परेशान होकर उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी देवर व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।