{"_id":"66f521b6a9d6436c370be362","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-addressed-chaupal-in-simrau-village-of-karhal-assembly-constituency-in-mainpuri-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: मैनपुरी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, गिनाईं भाजपा की उपलब्धियां; सपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: मैनपुरी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, गिनाईं भाजपा की उपलब्धियां; सपा पर साधा निशाना
Thu, 26 Sep 2024 02:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:26 PM IST
सार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
मैनपुरी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैनपुरी के करहल में बृहस्पतिवार को ग्राम चौपाल सहित अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि जो पार्टी सारे अवगुणों से पूर्ण है वह समाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि डरने की बात नहीं है उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जो गुंडा या माफिया जनता को सताएगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम करहल के सिमरऊ गांव में ग्राम चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी भाजपा सरकार ने 75 प्रतिशत तक कम कर दी थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में सपा ने कुछ ज्यादा सीटें जीत लीं, जिससे उनकी गुंडागर्दी बढ़ गई है। अपराधियों को लगता है कि सपा और अखिलेश यादव की ताकत बढ़ गई है तो उनकी ताकत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
जनता को आश्वस्त करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि इसमें चिंता करने की बात नहीं है। उत्तर प्रदेश में अगर कोई गुंडागर्दी करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने करहल उप चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए भी लोगों से अपील की।
विज्ञापन
परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करती थी सपा : असीम अरुण
करहल पहुंचे राज्यमंत्री असीम अरुण ने भी सिमरऊ में ग्राम चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को भाजपा ने जो सम्मान व हक देने का काम किया है, वह किसी सरकार ने नहीं दिया है। सपा ने हमेशा परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति की। लेकिन भाजपा ने सबका साथ सबका विकास करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में आज गुंडाराज और भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो चुका है। करहल को भी विकास के पथ पर बढ़ाने के लिए उप चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील उन्होंने की।