फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dengue outbreak is increasing in Pararshahpur in Mainpuri more than 30 people are affected

Mainpuri News: पैरारशाहपुर में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, मां-बेटी अस्पताल में भर्ती; चपेट में 30 से अधिक लोग

Sat, 05 Oct 2024 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 04:20 PM IST
सार

मैनपुरी में पैरारशाहपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। मां-बेटी अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। 30 से अधिक लोग चपेट में हैं। 

विज्ञापन
Dengue outbreak is increasing in Pararshahpur in Mainpuri more than 30 people are affected
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सामान्य बुखार के साथ ही डेंगू के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। करहल क्षेत्र के गांव पैरारशाहपुर में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। डेंगू से पीड़ित मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जिले में सामान्य बुखार के साथ डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों की अस्पताल में भीड़ पहुंच रही है। करहल क्षेत्र के गांव पैरारशाहपुर में बुखार तेजी से बढ़ रहा है। यहां एक के बाद एक करीब 30 लोग बुखार की चपेट में हैं। इनमें से कुछ लोग डेंगू से भी पीड़ित बताए जा रहे हैं। पैरारशाहपुर निवासी अखिलेश कुमार दुबे के परिवार में भी लोग बुखार की चपेट में हैं। 
विज्ञापन


अखिलेश कुमार की 52 वर्षीय पत्नी गिरजा देवी दुबे और 20 साल की पुत्री इश्मिता दुबे डेंगू की चपेट में आ गई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में कराई गई जांच में दोनों ही डेंगू पॉजिटिव निकलीं। गिरजा देवी की प्लेटलेट्स 21 हजार निकली हैं जबकि इश्मिता की 61 हजार। दोनों का फिजीशियन जेजे राम की देख रेख में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित 288 मरीजों को दिया प्राथमिक उपचार

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीज बढ़े हैं। शनिवार को ओपीडी में 1410 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या 288 रही। 28 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।



सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती करहल क्षेत्र के दो मरीजों की जांच कराई गई थी। जांच में मां बेटी डेंगू पॉजिटव मिले हैं। दोनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed