फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Demand for action against accused for death of child due to wrong treatment of quacks in Mainpuri

Mainpuri News: झोलाछाप के गलत इलाज से हुई बालक की मौत, जिले में बिना पंजीकरण के अस्पताल और क्लीनिक की भरमार

Tue, 22 Aug 2023 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

मैनपुरी में झोलाछाप के गलत इलाज से बालक की मौत के मामले में परिजन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताते चलें कि जिले में बिना पंजीकरण के अस्पताल और क्लीनिक की भरमार है। 

विज्ञापन
Demand for action against accused for death of child due to wrong treatment of quacks in Mainpuri
मैनपुरी कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछापों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को जहां दो झोलाछापों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने ज्योंती रोड निवासी एक झोलाछाप पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में ज्योंती रोड स्थित बंगाली क्लीनिक का है। इसका संचालन दीपू विश्वास द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा है। बीती दो जुलाई को यहां औंछा निवासी प्रवीन कुमार ने अपने छह साल के पुत्र को भर्ती कराया था। प्रवीन ने उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि दीपू विश्वास के गलत उपचार के चलते उसके पुत्र की हालत बिगड़ गई थी। बाद में उसके पुत्र को डॉ. एमएल गुप्ता के यहां भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसे सैफई फिर लखनऊ और लखनऊ से वापस फिर सैफई भेजा गया। 21 जुलाई को उसके पुत्र की मौत हो गई। प्रवीन की शिकायत पर एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने दीपू विश्वास से क्लीनिक संबंधी अभिलेख मांगे लेकिन दीपू उपस्थित नहीं हुआ। मंगलवार को एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर भेजकर मामला दर्ज करने को कहा। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता का कहना था कि कोई भी व्यक्ति बिना पंजीकरण के अस्पताल या क्लीनिक संचालन का प्रयास न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed