{"_id":"583972574f1c1b983513c856","slug":"deepeeaaro-aaphis-mein-paanchaven-din-bhee-kaam-thap","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ आफिस में पांचवें दिन भी काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ आफिस में पांचवें दिन भी काम ठप
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
सूना पड़ा कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीआरओ आफिस में शनिवार को पांचवें दिन भी काम नहीं हुआ। सामूहिक अवकाश लेने वाले चारों कर्मचारी काम पर नहीं आए। इन कर्मचारियों ने डीपीआरओ पर उत्पीड़न और अपमानित करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई नहीं होने तक अवकाश पर ही रहने की बात कही है।
डीपीआरओ कार्यालय के लिपिक शैलेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, डीपी सिंह, प्रभा अवस्थी ने डीपीआरओ पर अभद्रता और उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर सामूहिक अवकाश लिया है। अवकाश के संबंध में कर्मचारी डीपीआरओ, डीएम और सीडीओ को सूचना भी दे चुके हैं। कार्रवाई नहीं होने तक कर्मचारियों ने काम पर नहीं आने की बात कही है। शनिवार को कार्यालय में पांचवें दिन भी सन्नाटा छाया रहा। डीएम चंद्रपाल सिंह का कहना है कि पूरे मामले की डीपीआरओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीपीआरओ नरेशचंद्र का कहना है कि लापरवाही और धांधली के आरोप में फंसे कर्मचारी अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। जांच में आरोप साबित होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।