फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dead body was found hanging from tree outside the village

UP: गांव के बाहर पेड़ पर लटकी मिली लाश...परिवार में रहता था क्लेश, युवक ने उठाया आत्मघाती कदम; मची चीत्कार

Mon, 24 Feb 2025 04:54 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Feb 2025 04:54 PM IST
सार

गांव के बाहर पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सूचना परिजनों को दी। परिवार में चीत्कार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
dead body was found hanging from tree outside the village
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के गांव इटौरा के रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की देर रात शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर लटका मिला। परिजन शव जिला अस्पताल भी लेकर आए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा के रहने वाले खेतपाल लोधी (26) पिता के साथ ही खेतीबाड़ी का काम देखते थे। रविवार को उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात के समय खेतपाल घर से निकल गए। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उनका शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर लटका देखा। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारने के बाद जिला अस्पताल लेकर आए। मगर, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। जांच में खुदकुशी की वजह घरेलू क्लेश सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। खेतपाल की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed