फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dead body of roadways operator found hanging in Mainpuri

UP News: तीन साल तक लिव इन रिलेशन में रहा..फिर हुआ ऐसा अंजाम, सुनकर कांप जाएगी रूह; प्रेमिका हुई फरार

Sun, 03 Sep 2023 08:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 08:48 PM IST
सार

मैनपुरी में तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे रोडवेज कंडक्टर का शव फंदे पर लटका मिला। साथ रहने वाली महिला फरार है। लोगों के बीच विभिन्न प्रकार की चर्चांए तेज हैं। 

विज्ञापन
Dead body of roadways operator found hanging in Mainpuri
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे रोडवेज के परिचालक का शव फंदे पर लटकता मिला। जिस महिला के साथ रह रहा था वह फरार है। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से कन्नौज के पलिया कुंचपुर निवासी सुशील दुबे (50) पिछले करीब तीन साल से बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला में किराए पर रह रहा था। शनिवार की रात सुशील ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: घर में भाभी को अकेला देख मचला देवर का दिल...पकड़कर करने लगा गंदी हरकतें, आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जंगला काट कर शव को फंदे से उतारा। जानकारी मिलने के बाद मृतक की मां निर्मला देवी भी आ गईं। पता चला कि वर्ष 2017 में सुशील की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं जो कि अपने दादा दारी के पास रहते हैं। तीन साल से वह वे पूर्वांचल की रहने वाली सुमन नाम की एक महिला के साथ किराए के मकान में लिव इन रिलेशन में रह रहा था। 

शनिवार रात वह ड्यूटी करने के बाद घर आया था। फौती तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता लग सकेगा। उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ेंः- UP: शराब तस्करी का यह तरीका आपको चौंका देगा...लेकिन पुलिस के सामने एक न चली, पकड़ा 15 लाख का माल
 

पुलिस ने मोहल्ला काजीटोला पहुंच कर सुशील दुबे के शव को फंदे से उतारा। इस दौरान तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रही महिला भी नजर आई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने को लेकर कार्रवाई शुरू की। इस बीच महिला कहीं चली गई। महिला के अचानक गायब होने के बाद चर्चाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed