फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dead body of behnoi was found hanging who came to attend wedding of sala in Mainpuri

Mainpuri: पेड़ पर लटकता मिला बहनोई का शव, साले की शादी में शामिल होने आया था ससुराल

Sun, 23 Apr 2023 06:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 06:02 PM IST
सार

मैनपुरी में गांव के बाहर पेड़ पर युवक का शव लटकता मिला। पहचान होने पर जानकारी हुई कि वह साले की शादी में शामिल होने ससुराल आया था। शाम को बारात जानी थी, सुबह बहनोई का शव फंदे पर लटकता मिला। इससे घर में चीख-पुकार मची हुई है। 

विज्ञापन
Dead body of behnoi was found hanging who came to attend wedding of sala in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में साले की शादी में शामिल होने आए बहनोई का शव रविवार को जंगल में फंदे से झूलता मिला। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

घर में चल रहीं थी शादी की तैयारियां

मामला कुरावली थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव का है। एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के सैंथरी गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (38) अपने साले विजय सिंह की शादी में शामिल होने आया था। घर में सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। रविवार को बारात जानी थी। तैयारियों के बीच शनिवार की देर रात सभी लोग सो गए। रविवार की सुबह ग्रामीण खेत की ओर गए तो देखा कि शैलेंद्र का शव आम के पेड़ पर दुपट्टा के सहारे फंदे पर लटका हुआ है। 

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

लोगों ने घर में सूचना दी। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि जांचकी जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदकुशी या कुछ और वजह ?

शैलेंद्र ने ससुराल में आकर खुदकुशी की है या वजह कुछ और है। अभी तक इसको लेकर किसी के पास कोई जबाव नहीं हैं। पुलिस भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उधर, शैलेंद्र की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed