फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   DCF club won the match by 59 runs

डीसीएफ क्लब ने 59 रनों से जीता मैच

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
DCF club won the match by 59 runs
श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय नगला जुला के मैदान पर मंडलीय पंचवटी क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें डीसीएफ क्लब ने एलआर क्रिकेट क्लब शिकोहाबाद को 59 रनों से पराजित कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। दीपू को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

एलआर क्लब के कप्तान अमन राजपूत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीएफ की टीम ने 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें दीपू 33, रितिक 22, जीतू 20, मदन चौहान ने 15 रन बनाए। एलआर की ओर से कन्हैयालाल, अमन राजपूत ने दो-दो और अवनीश, विकास ने एक-एक विकेट हासिल किया। चार खिलाड़ी रन आउट हुए। जीत के लिए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलआर क्लब शिकोहाबाद की टीम मात्र 18 ओवर  89 रन बनाकर ही आउट हो गई। अभिषेक ने 38, अनिल राजपूत ने 19 और शिवा ने 15 रन बनाए। डीसीएफ क्लब की ओर से दीपू ने पांच, विवेक यादव और वंटी ने दो-दो और इमरान ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन

मैन आफ दि मैच का खिताब दीपू को बृजेश सिंह चौहान ने प्रदान किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, चित्रगुप्त महाविद्यालय के सचिव ओम प्रकाश सक्सेना, प्राचार्य डा. शिवजी श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंपायर चंद्र प्रकाश शुक्ला और प्रबल प्रताप सिंह चौहान तथा स्कोरिंग गोपाल चौहान, कमेंट्री गौरव राठौर और अरविंद चौहान ने की। इस अवसर पर महेश मिश्रा, आलोक गुप्ता, पीपी सत्यपाल सिंह, डाक्टर सूर्य मोहन सक्सेना, डा. यतींद्र सिंह, डा. सुधीर सक्सेना, डा. संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed