फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dakara committee money, indebted farmers

पैसा समिति ने डकारा, कर्जदार हुए किसान

Sat, 24 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 24 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dakara committee money, indebted farmers
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
साधन सहकारी समिति समान के सचिव और लेखाकार की मिलीभगत से गजपुरा के 10 किसानों के नाम से खाते खोलकर फर्जी तरीके से फसली, खाद, बीज के लिए चार लाख का लोन लेने का मामला सामने आया है। किसानों को बकाया सूची चस्पा होने पर मामले की जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। पीड़ित किसानों ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक रूप से डीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सहकारी समिति की सचिव विमलेश कुमारी पहले से ही चार लाख गबन के आरोप में निलंबित चल रही हैं। सहकारी समिति ने तीन दिन पहले बकाएदारों की सूची जारी की तो गजपुरा के किसानों को उनके नाम से लोन लिए जाने की जानकारी हुई। उनका कहना है कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है। उनके नाम से खाते खोलकर फर्जी तरीके से लोन निकाला गया है। वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। लोन का भुगतान नहीं कर पाएंगे। लोन अदा न होने पर उनकी जमीनें तक जा सकती हैं। 
विज्ञापन

किसानों ने जब समिति पर जाकर पता किया तो वहां मौजूद कर्मचारियोें ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ितों का आरोप है कि समिति के अध्यक्ष ने भी उनकी बात नहीं सुनी। किसानों ने शिकायत पर सुनवाई और कार्रवाई नहीं होने पर डीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने की धमकी दी है। सचिव विमलेश से संपर्क करने पर उनका मोबाइल कई बार बंद ही मिला। प्रभारी सचिव रामकिशोर पांडेय का कहना है कि बकाया सूची जारी होने के बाद मामला सामने आया है। उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबलप्रताप       22 हजार
नागेंद्र सिंह       53 हजार
चंद्रपाल         32 हजार
कुशलपाल      32 हजार
राजपाल        43 हजार
रामपाल        31 हजार
अमर सिंह      48 हजार
रामलखन       40 हजार
श्रीपाल          65 हजार
रामऔतार       42 हजार
-सभी किसान गजपुरा गांव के रहने वाले हैं। 

साधन सहकारी समिति समान में खाते खोलकर लोन निकाले जाने की जानकारी अथवा शिकायत अभी तक नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए गए कर्मचारी तथा अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रपाल सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed