फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cyber Cell team of Hyderabad raided Mainpuri and arrested young man in online fraud case

Mainpuri: हैदराबाद की साइबर सेल टीम ने दी दबिश, ऑनलाइन ठगी मामले में युवक को उठाया, कर रही पूछताछ

Mon, 03 Apr 2023 09:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 09:24 PM IST
सार

हैदराबाद की साइबर सेल की टीम ने सोमवार की शाम मैनपुरी में दबिश दी। टीम ने ऑनलाइन ठगी मामले में एक युवक को उठाया है। उसे स्थानीय कोतवाली ले जाया गया है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Cyber Cell team of Hyderabad raided Mainpuri and arrested young man in online fraud case
ऑनलाइन ठगी मामले में मैनपुरी का युवक गिरफ्तार

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम हैदराबाद की साइबर सेल की टीम ने दबिश दी। इस दौरान टीम ने ऑनलाइन ठगी मामले में एक युवक को पकड़ा भी है। उसे जिला पुलिस के साथ कोतवाली ले गई। वहां पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


हैदराबाद की साइबर सेल टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला गांव में दबिश दी। गांव निवासी एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिली है कि ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपियों की तलाश में साइबर सेल की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

कोतवाली में युवक से की जा रही पूछताछ

पकड़े गए युवक से टीम पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के एक मामले में हैदराबाद से साइबर सेल की टीम मैनपुरी आई है। एक युवक को पकड़कर लाया गया है। टीम कोतवाली में युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed