फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Crops are not reaching the market due to bad roads.

Mainpuri News: सड़क खराब होने से मंडी नहीं पहुंच रही फसल

Thu, 04 Jun 2026 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Crops are not reaching the market due to bad roads.

विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र की ग्राम सभा चौराईपुर में सड़कें खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। फसल को मंडी पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को गांव मकरंदपुर और कृपालपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

किसान पूर्व सैनिक रामप्रताप चौहान ने कहा कि कई बार सड़कों की खस्ताहाल के बारे में शिकायत की गई, परंतु सड़कों की हालत दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। किशनी-मैनपुरी रोड से मकरंदपुर के लिए जाने वाली एक किलोमीटर की सड़क, जो पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित है और मकरंदपुर से कृपालपुर के लिए 500 मीटर लंबी सड़क जिला पंचायत द्वारा बनाई गई है। दोनों सड़कें जमीन में धंस रही है। इस दौरान गोविंद सिंह, राजेश सिंह, अंतू प्रसाद, श्याम सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रशांत सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, बवलू राठौर, पुष्पेंद्र सिंह, सुघर सिंह, छेदालाल, अजीत सेंगर, रामप्रकाश, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed