फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two killed in road accidents, including the elderly

सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, including the elderly
मैनपुरी/किशनी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दांडी भट्ठा के पास पैदल जा रहे प्रमोद कुमार (45) को टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। वहीं दुर्घटना में घायल वृद्ध मिहीलाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य हादसे में चार लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सोनासी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र हेतराम शाक्य किसी काम से सोमवार की दोपहर 3.45 बजे पैदल ही गांव से किशनी आ रहे थे। जैसे ही प्रमोद दांडी भट्ठा के पास पहुंचे तभी पीछे से तेजगति में आते एक टेंपो चालक ने उन्हें रौंद दिया। प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और टेंपो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, कस्बा बिछवां निवासी मिहीलाल (60) एक सप्ताह पूर्व पैदल ही अपने खेत की तरफ जा रहे थे, तभी कुरावली की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में इलाज के दौरान सोमवार को मिहीलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के हंसनगर निवासी नेत्रपाल सोमवार को पत्नी संध्या के साथ बाइक से फर्रुखाबाद से वापस आ रहे थे। थाना बेवर क्षेत्र में काली नदी पुल के समीप कार चालक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला एटा के थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम चुनीपुर निवासी जगदीश बाइक से मैनपुरी आ रहे थे। थाना औंछा क्षेत्र के समीप पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी। जनपद एटा के नई बस्ती मलावन निवासी सुखवीर सोमवार को बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। थाना क्षेत्र में मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर ग्राम अंजनी के समीप अनियंत्रित बाइक फिसल गई। सुखवीर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

---

सड़क हादसे में दंपति घायल, सैफई रेफर
किशनी। थाना क्षेत्र के मैनपुरी मार्ग पर नगला खिमायूं के समीप ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात मारुति वैन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल कुमार व उनकी पत्नी मीरादेवी निवासी जौराई थाना कुर्रा के चोटें आई हैं। गंभीर हालत देखकर महिला को चिकित्सकों ने सैफई अस्पताल रेफर किया है। बताते हैं कि अनिल कुमार पत्नी के साथ ससुराल कुसमरा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed