{"_id":"1e0e123cbc3b954a6f8cf49f447ba9d6","slug":"the-young-man-entered-the-house-and-attacked-police-assigned-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ में चोरी करने रात में एक युवक घर में घुस गया। जानकारी पर परिवारीजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर मारपीट के बाद पुलिस को सौंप दिया। गृह स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धारऊ निवासी अशोक कुमार के घर रविवार की रात गांव का ही सद्दाम चोरी करने के लिए घुस गया। रात में सद्दाम ने घर में जब चोरी करनी शुरू की तो खटपट की आवाज सुनकर परिवारीजन जाग गए। परिवारीजनों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने सद्दाम की मारपीट करने के बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी सद्ददाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अशोक ने घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। पुलिस आरोपी से मामले की जानकारी जुटा रही है।