Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The death of the young man drinking

शराब पीने से युवक की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man drinking
कुरावली। शनिवार की रात गांव राजलपुर निवासी एक युवक की शराब पीने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पति की मौत को संदिग्ध बताते हुए थाना में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव राजलपुर निवासी करन सिंह (40) पुत्र सियाराम गांव के बाहर खे में नशे में धुत पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों ने परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों ने करन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानी पद के प्रत्याशी वोट पाने के लिए गांव में कच्ची शराब बांट रहे हैं। उसी शराब को पीने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं गांव के ही 17 वर्षीय किशोर को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी तारावती ने थाना में दी तहरीर में कहा है कि उसके पति खेतों में काम कर रहे थे। वहां करन सिंह की तबियत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। तारावती ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। एएसपी एसएन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि ग्रामीणों के आरोप सही मिले तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सामने आई समस्या
मृतक करन सिंह के छह बच्चों में तीन पुत्र और तीन पु़ित्रयां हैं। सबसे बड़ा पुत्र राहुल 17 साल का और दूसरे नंबर का प्रशांत 15 वर्ष का है। सबसे छोटा अनुज 14 साल का है। पुत्रियों में सबसे बड़ी पुत्री प्रतीक्षा 11 साल, शिवानी नौ साल और वंशिका छह साल की है। करन सिंह की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी तारावती और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। करन सिंह की मौत के बाद परिवार के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed