{"_id":"b144d7ce01ff8a775fff9fa31182848d","slug":"the-bike-hit-a-tree-killing-the-uncle-nephew-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से बाइक टकराई, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से बाइक टकराई, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा। थाना बिछवां क्षेत्र में शनिवार को वोट डालकर वापस लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक पेड़ से टकरा गई। चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी इस्लाम (60) और उनका भतीजा यूसुफ जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम कूंची में रहते हैं। शनिवार को वह दोनों अलीपुर में मतदान के लिए गए थे। शाम चार बजे के लगभग बाइक से वापस लौट रहे थे। थाना बिछवां क्षेत्र में ग्राम नगला देवी के समीप पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर बाइक एक पेड़ से टकरा गई। इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिवारीजन भी पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया कि दोनों का गांव जाने का इरादा नहीं था। इसके बाद भी गांव वालों के दबाव के चलते दोनों मतदान के लिए गए थे।