फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The accused fled with family, hanging locks on houses

आरोपी परिवार सहित फरार, घरों पर लटके ताले

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
The accused fled with family, hanging locks on houses
मैनपुरी। गांव में नगला बनी में दो क्षेत्र पंचायत पद के प्रत्याशियों के बीच हुई फायरिंग और इसमें एक की मौत के  पांच दिन बाद भी गांव में भी सन्नाटा है। आरोपी परिवार सहित फरार है। पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों में से मात्र एक को ही गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन

 बता दें, थाना दन्नाहर क्षेत्र के गांव नगला बनी में 19 अक्तूबर को क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े गांव के दिनेश और जर्मन सिंह के बीच तीन बार फायरिंग हुई थी। रात को जर्मन सिंह पक्ष के साधू की दूसरे पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी। इससे पहले हुई घटना में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी अभी फरार है। वहीं, आरोपी पक्ष के लोगों के परिवार भी अभी गांव में नहीं लौटे हैं। इससे पीड़ित पक्ष के लोगों में दहशत है। उन्हें आरोपियों के फिर से हमला करने की आशंका है। इस संबंध में एसपी राकेश शंकर का कहना है कि गांव में अभी तक सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed