{"_id":"58a0a0c24f1c1b5f37d841c4","slug":"soone-makaan-ke-taale-todakar-laakhon-kee-choree","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियान में शनिवार रात चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़कर घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। सुबह पड़ोसियों ने गृहस्वामी को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला चौथियाना निवासी शरतचंद्र श्रीवास्तव शनिवार सुबह बेवर के गांव जनौरा रिश्तेदारी में गए थे। मकान में ताला पड़ा हुआ था। देर रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर कमरों में रखी अलमारी तोड़कर 10 तोला सोने के जेवर, पांच सौ ग्राम चांदी और करीब दो लाख की नकदी चोरी कर ली। रविवार सुबह मकान के ताले टूटे होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने गृहस्वामी को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की है। घर लौटने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।