फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   On the farm, the farmer taking straw shot dead

भूसा लेने खेत पर गए किसान की गोली मारकर हत्या

Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
On the farm, the farmer taking straw shot dead
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के गांव राजलपुर में बुधवार को अपने बहनोई के यहां रह रहे किसान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम उस समय दिया गया जब वह भूसा लेने गांव से बाहर खेतों पर गया था। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के तीन खाली खोखे बरामद किए हैं। कुछ समय पहले ही बहनोई ने अपनी आठ बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी। बहनोई की मौत के आठ दिन बाद हुई इस हत्या के पीछे का कारण पुलिस जमीनी रंजिश को मान रही है। 
विज्ञापन


जिला फर्रुखाबाद के थाना कंपिल के गांव भूड़ा निवासी अनेक सिंह (45) छह वर्ष से थाना कुरावली के गांव राजलपुर निवासी बहनोई रामसनेही के घर रह रहा था। 60 बीघा जमीन का स्वामी रामसनेही बेऔलाद था। उसने खेती में हाथ बंटाने के लिए साले अनेग सिंह को अपने साथ ही रखा था। आठ बीघा जमीन भी उसके नाम कर दी थी। रामसनेही की आठ दिन पूर्व ही मौत हो गई थी। बुधवार अपराहृन करीब 11 बजे अनेग सिंह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत से भूसा लेने गया था। वहां अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया। तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर ग्रामीण खेत तक पहुंचे तो हमलावर भाग चुके थे। किसान का खून से सना शव पड़ा था। पुलिस ने शव के पास कारतूस के तीन खोखा बरामद किए। परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया। एसओ कुरावली जगदीश चंद्र ने बताया कि हत्या के पीछे जमीन की रंजिश कारण हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed