फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Including the murder of two former BJP district president in Mainpuri

मैनपुरी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो की हत्या

Sun, 01 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 01 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Including the murder of two former BJP district president in Mainpuri
मैनपुरी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान और उनके पेट्रोल पंप के सेल्समैन जय कुमार निवासी गांव रतवा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में भाजपा नेता का सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। भागते बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक सिपाही और एक राहगीर को भी गोली लगी है, जिन्हें सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना में एक बदमाश भी मारा गया है। तीन बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के पीछे हत्या की रंजिश को वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

घटना रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे थाना दन्नाहार क्षेत्र स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान के पेट्रोल पंप पर हुई। मारा गया बदमाश नवनीत नेहरा बिसोखर, मोदीनगर बताया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाशों में गौरव गोस्वामी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, रिंकू गंगानगर मेरठ, हनी तोमर गढ़ी पुख्ता शामली हैं। घटना के वक्त करहल रोड निवासी मदन चौहान अपने केबिन में बैठे थे। बदमाश एक वैगनआर कार से पहुंचे और पेट्रोल भरवाने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने मदन चौहान पर फायरिंग कर दी। उन्होंने भी जवाबी फायरिंग की तो कार में बैठे अन्य बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें भाजपा नेता का निजी गनर जीतू निवासी बरनाहल घायल हो गया।
विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश करहल की ओर भागे तो करहल थाना पुलिस की बाईपास पर उनसे मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गोली मारकर बदमाशों की कार का टायर पंक्चर कर दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए बदमाश पैदल ही खेतों की ओर भाग लिए। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही और एक राहगीर घायल हो गया। अन्य थानों की फोर्स और स्वाट टीम भी पहुंच गई। लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद करहल पुलिस ने दो और स्वाट टीम ने तखरऊ नहर के पास से एक बदमाश को दबोच लिया। मारा गया बदमाश पुलिस को रास्ते में सड़क पर पड़ा मिला। एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि शामली के अनीस ने भाजपा नेता की हत्या की सुपारी ली थी। उसी ने बदमाशों को 50-50 हजार रुपये देकर भेजा था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed