फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   In 2014, the murder of four people in Asrohi

2014 में असरोही में हुई चार लोगों की हत्या का मामला

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
In 2014, the murder of four people in Asrohi
मैनपुरी। दो साल पहले गांव असरोही में हुई चार लोगों की हत्या के चश्मदीद गवाहों की हत्या के इरादे से आए भाड़े के दो हत्यारों को एसटीएफ आगरा और क्राइम ब्रांच मैनपुरी की टीम ने धर दबोचा। इनके पास से भारी मात्रा असलाह, कारतूस और देशी बम मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई बुधवार सुबह की गई। पुलिस ने असरोही हत्याकांड में सोमवार को कई गवाहों की कड़ी सुरक्षा में गवाही कराई थी। पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़े गए बदमाश वारदात नहीं कर पाए थे। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राकेश उर्फ अब्बा और उसके भाई थान सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है। एसटीएफ को ही इनकी लोकेशन मनौना के पास मिली, जिसके बाद इन्हें दबोच लिया गया। इस मामले में आधिकारिक रूप से पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।  
विज्ञापन

यह है मामला
20 सितंबर 2014 को गांव असरोही में बदमाशों ने जान बचाने के लिए शराब के ठेके में घुसे नीरज यादव (25), शराब के ठेके के सेल्समैन अखिलेश यादव (28) और उसके साथी सुशील यादव (25) की हत्या कर दी थी। यहां से भागते बदमाशों ने रास्ते में नीरज के  छोटे भाई सोनू यादव (22) की भी हत्या की थी। दस साल पूर्व चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान मनौना जगन्नाथ सिंह यादव ने अकबर सिंह यादव की हत्या कर दी थी। इसी रंजिश में यह घटना हुई थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed