फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Couple, bike riding miscreants looted

नवदंपति को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा

Thu, 09 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 09 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Couple, bike riding miscreants looted
बीकेटी में डकैती - फोटो : amar ujala
ससुराल में हुई भागवत कथा में शामिल होकर वापस लौट रहे नवदंपति को तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव कंगरौल निवासी अवनीश कुमार की शादी बीते 22 अप्रैल को गांव तिलहानी रूपनगर थाना मोहम्दाबाद जिला फर्रुखाबाद निवासी रूबी के साथ हुई है। अवनीश के ससुराल में भागवत कथा हुई थी। इसमें शामिल होने अवनीश पत्नी रूबी को लेकर आठ जून को बाइक से ससुराल आया था। गुरुवार को वह पत्नी के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वह सुबह 11:30 बजे जीटी रोड स्थित गांव महादेवा के पास नवीन मंडी के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए दो पल्सर व एक अपाचे बाइक पर सवार छह युवकों ने अवनीश की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें रोक लिया। तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी देकर रूबी के गले से सोने का हार, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, झाले व पर्स छीन लिया। इसमें छह हजार रुपये रखे थे। अवनीश के पर्स में रखे दो हजार रुपये लूट लिए। इसी बीच वहां मौके पर पहुंचे जीत निवासी खिरिया तिसौली को तमंचा दिखा भगा दिया। लूट के बाद बदमाश वापस बिछवां की तरफ भाग गए। जीत ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में चेकिंग कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन

                                                                
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed