फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   case and mob robbed

नकदी और मोबाइल लूटे

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
case and mob robbed
बिछवां। बारात चढ़ने के बाद एक वैन और बाइक से वापस जा रहे नौ बारातियों को ओवरटेक कर जीप सवारों ने रोक लिया। अपने आप को पुलिस वाला बताते हुए बारातियों के साथ मारपीट की। उनसे नकदी और मोबाइल भी लूट लिए। बारातियों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बाराती जहां लूट की बात कर रहे हैं वहीं पुलिस ओवरटेक  को लेकर विवाद की बात बता रही है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर निवासी चंद्रपाल सिंह लोधी के पुत्र मंजेश की बारात थाना क्षेत्र के ग्राम भूटा में आई थी। बारात चढ़ने के बाद रात में वैन और एक बाइक से नौ बाराती वापस गांव जाने लगे। रात दो बजे के लगभग जब बाराती थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बलू के समीप पहुंचे तभी पीछे से आई जीप सवारों ने ओवरटेक करना शुरू कर दिया। दो किमी आगे ओवरटेक कर वैन को रोक लिया। अपने आप को पुलिस वाला बताते हुए का कि वैन में सवार लोग शराब का धंधा करते हैं। उन्होंने बारात से लौटने की बात कही तो आरोपी नहीं माने और नगला बलू तक ले गए। अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बारातियों की मारपीट की। किसी बाराती ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। बारातियों के अनुसार उनसे नकदी और मोबाइल भी छीन लिए। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बारातियों को पुलिस थाने ले आई। बारातियों का कहना है कि अपने आप को पुलिस वाला बताने वाला नगला बलू का ही है। पुलिस का कहना है कि मामला ओवरटेकिंग का है। तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed