{"_id":"575eefea4f1c1b7d3f11c50a","slug":"burglars-target-mobile-shop-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बना लिया। चोर दुकान में रखा सामान और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर एसपी और फोरेंसिक टीम पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। बता दें कि एक दिन पूर्व ही मोहल्ला बागवान में चोरों ने दो घरों से लाखों की नकदी और आभूषण चोरी किए थे।
कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। देवी रोड स्थित सांई मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चोरों ने सीढ़ी के रास्ते दूसरी मंजिल पर बने गोदाम का जंगला तोड़ दिया। इसके बाद चोर जंगला के रास्ते दुकान में दाखिल हुए। चोर दुकान में रखे दो लैपटॉप, 26 नए मोबाइल, 13 रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल और 5500 की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर एसपी देवरंजन वर्मा मौके पर पहुंचे। दुकान स्वामी से बात कर घटना स्थल को देखा। डॉग स्क्वैड ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने चोरों के फिंगर प्रिंट लिए। एसपी ने कोतवाली पुलिस को चोरी के मामलों में जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं। घटना की तहरीर पीड़ित मोनू गुप्ता ने थाने में दी है।
शहर कोतवाल का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों को खुलासा जल्द होगा। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।