{"_id":"f768c42b0a3b49ba2f5c78dc0fdfb6e8","slug":"banging-against-dalits-imposed-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित को पीटने के विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित को पीटने के विरोध में लगाया जाम
Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में दलित युवक को कुछ लोगाें ने मारपीट कर घायल कर दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बाहर जीटीरोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर दी है।
थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगंज निवासी बदन सिंह कठेरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि रात 10:30 बजे वह अपने घर में सो रहा था। तभी चिर्रा निवासी प्रवेश, सौरभ उर्फ सोनू, कुलदीप, रघुवीर, सुखवीर कुछ अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे। सौरभ ने उसके सिर में तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया। जाति सूचक गालियां देते हुए खेतों की ओर ले गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को देख आरोपी चले गए। शनिवार की सुबह आरोपी पुन: उनके घर आए। कार्रवाई न करने की धमकी दी है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटीरोड पर गांव के बाहर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी पर थानाध्यक्ष जीपी गौतम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। एसओ ने बदन सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के उमेश यादव ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि चिर्रा निवासी ऋषि यादव रंजिश के चलते उसे झूठे मामले में फंसाना चाहते हैं। इस मामले में उसके परिवारीजनों को गलत ढंग से फंसाया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाए।