फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bagpur not to vote on the killing of the youth

भागपुर में वोट न देने पर युवक की हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Bagpur not to vote on the killing of the youth
मैनपुरी/दन्नाहार। थाना दन्नाहार क्षेत्र में प्रधानी की रंजिश में जीते प्रधान ने अपने भाई और ताऊ के साथ मिलकर हारे प्रत्याशी के समर्थक के भाई को गोली मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। घटना के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव से ग्राम भागपुर निवासी अनिरुद्ध उर्फ आशू यादव और रामवीर सिंह चुनाव लड़े थे। जिसमें अनिरुद्ध चुनाव जीत गए जबकि रामवीर चुनाव हार गए। वोट न देने पर अनिरुद्ध रामवीर के समर्थकों से रंजिश मानने लगे। गांव का रोजगार सेवक धर्मेंद्र रामवीर के साथ चुनाव में थे। रामवीर के चुनाव हारने पर गुरुवार की शाम अनिरुद्ध अपने साथियों के साथ धर्मेंद्र के पास पहुंचा और इस्तीफा देने की बात कही। इस पर धर्मेंद्र के छोटे भाई सुखवीर (19) ने विरोध किया। अनिरुद्ध सुबह देख लेने की धमकी देकर चले गए। परिवारीजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह सुखवीर घर के पास स्थित सबमर्सिबल पंप के पास खड़े थे। तभी अनिरुद्ध, उनका भाई आशीष और ताऊ उदयवीर राइफल और तमंचे लेकर आए और सुखवीर के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होने पर सुखवीर घर की ओर भागा लेकिन हमलावरों ने घर में जाकर उसके गोली मार दी। गोली सुखवीर के सिर में लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed