{"_id":"733a3822cdeb55ecab939c852023c768","slug":"aaropee-mahila-hiraasat-mein-tamancha-baraamad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी महिला हिरासत में, तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी महिला हिरासत में, तमंचा बरामद
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार की रात दीवानी रोड के नजदीक नगला नया में अधिवक्ता के मुंशी की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक की पत्नी ने एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उक्त महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हुए तमंचे को महिला के घर से बरामद किया।
थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला नया निवासी अनूप उपाध्याय की मंगलवार रात 9:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता से जानकारी जुटाई। गीता ने बताया कि ईशन नदी पुल के नजदीक उसका दूसरा मकान है। इसमें आरोपी सविता रह रही है। गीता ने बताया कि मंगलवार रात जब वह अपने कमरे में बच्चों के साथ टीवी देख रही थी, तभी उसे दरवाजा खुलने की आवाज सुनाई दी। इसके कुछ समय बाद ही गोली चलने की आवाज आई। जैसे ही वह दौड़कर दूसरे कमरे में पहुंची तो वहां अनूप का शव पड़ा था। कमरे से भागते समय उसने सविता को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से भाग गई। गीता का आरोप है कि सविता ने ही उसके पति की गोली मारकर हत्या की है। वहीं सीओ सिटी ने काफी देर तक घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी सविता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। वहीं हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने सविता के घर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने गीता की तहरीर पर सविता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सविता ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप
मैनपुरी। अनूप उपाध्याय की हत्या के मामले में कोतवाली में बैठी आरोपी सविता ने बताया कि मृतक की पत्नी अपने बेटे के साथ वारदात के बाद उसके घर आई थी और दुपट्टे में लपेटकर लाई तमंचा उसे जबरन दे रही थी। मना करने पर मृतक की पत्नी और बेटे ने मारपीट की और तमंचे को उसके घर में फेंककर भाग गए।