फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Crime against eight-year-old girl

आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

Sat, 20 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 20 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crime against eight-year-old girl
रेप (डेमो पिक)
थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर आरोपी ने बालिका को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ पैर बांध कर मक्का के खेत में फेंक दिया। काफी तलाश के बाद शाम को बालिका का पता लग सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका शुक्रवार दोपहर को खेत में लगे ट्यूबवेल पर नहाने गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद आरोपी संदीप उर्फ बबलू उसे उठाकर मक्का के खेत में ले गया। वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे हाथ पैर बांध कर वहीं फेंक कर चला गया। काफी देर तक जब बालिका घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद शाम को बेहोशी की हालत में बालिका मक्का के खेत में पड़ी मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बालिका ने पूरी घटना पुलिस व परिवारीजनों को बताई। थाना पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा। वहीं आरोपी संदीप के विरुद्ध दुष्कर्म पास्को एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed