Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   court sentenced culprit who raped two year old innocent child in Mainpuri to 20 years imprisonment

Mainpuri: दो वर्ष के मासूम बालक से कुकर्म करने वाले दोषी को 20 साल की सजा, 11 हजार का जुर्माना भी लगा

Wed, 10 Jan 2024 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 05:54 PM IST
सार

मैनपुरी में दो वर्ष के मासूम बालक से कुकर्म करने वाले दोषी को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही 11 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
court sentenced culprit who raped two year old innocent child in Mainpuri to 20 years imprisonment
कोर्ट ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो साल पहले बालक से कुकर्म करने वाले को मुकदमे की सुनवाई के बाद स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने 20 साल की सजा सुनाई है। उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा सुनाने के बाद उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक आठ साल का बालक 20 मार्च 2023 को घर के बाहर खेल रहा था। बालक को गांव का ही रहने वाला लल्लन धोबी उसको मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ गांव के बाहर रजबहा किनारे ले गया। उसने बालक के साथ कुकर्म किया। बालक ने घर जाकर अपनी मां से शिकायत की। उसकी मां ने थाना कुर्रा में लल्लन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने बालक का मेडिकल कराने के बाद लल्लन को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक, पीडि़त सहित गवाहों ने कुकर्मी केे खिलाफ कोर्ट में गवाही दी। विशेष लोक अभियोजक शैलेंद्री राजपूत, अभिषेक गुप्ता की दलीलों तथा गवाही के आधार पर लल्लन को बालक के साथ कुकर्म करने का दोषी पाया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने उसको 20 साल की सजा सुनाई है। उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में रहकर लड़ा पूरा मुकदमा

लल्लन को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। उसकी किसी भी अदालत से जमानत मंजूर नहीं हुई। उसको पूरा मुकदमा जेल में रहकर लडऩा पड़ा। बुधवार को निर्णय सुनने के लिए उसको जेल से अदालत में लाया गया। सजा होने पर उसको जेल भेज दिया गया।

पीडि़त को मिलेगी संपूर्ण धनराशि

कुकर्मी लल्लन पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। स्पेशल जज जितेंद्र मिश्रा ने आदेश में लिखा है कि जुर्माने की पूरी धनराशि पीडि़त को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed