{"_id":"6ad11128a737c0da990324ac","slug":"contractual-health-workers-protest-continues-memorandum-submitted-to-mla-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1187456-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन जारी, विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन जारी, विधायक को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो 19 सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
Link Copied
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने लंबित मांगों का ज्ञापन भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह को सौंपा। सीएमओ कार्यालय पर धरने के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके हितों की अनदेखी समाप्त कर सम्मानजनक सेवा शर्तें सुनिश्चित की जानी चाहिए। धरने में कोविड-19 महामारी के दौरान दिवंगत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित बीमा भुगतान का मुद्दा उठा। संगठन ने आरोप लगाया कि परिजन को नियमानुसार बीमा लाभ अब तक नहीं मिला है। संगठन की संरक्षक समिति के पदाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि एक प्रकरण में न्यायालय के आदेश के बाद भुगतान हुआ है। अन्य प्रभावित परिवारों के भुगतान अब तक लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।