फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   congres against central government policy

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 12 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
congres against central government policy
केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में गुरुवार को
विज्ञापन
कांग्रेस ने रेल रोको और चक्का जाम प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष आराधना गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन रोक दी। जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिंधिया तिराहे पर चक्का जाम कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिंधिया तिराहे पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

गुरुवार सुबह नौ बजे शहर अध्यक्ष आराधना गुप्ता के नेतृत्व में 150 से अधिक कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसी दौरान शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन को कार्यकर्ताओं ने स्टेशन से पूर्व आउटर सिगनल पर रोक लिया। ट्रेन के इंजन पर चढ़कर केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए करीब 15 मिनट तक ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद कार्यकर्ता नीचे उतरे। बाद में फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन को भी करीब 15 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर रोके रखा।
आराधना गुप्ता ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून किसानों के हितों पर कुठाराघात है।

केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। प्रदर्शन में प्रकाश प्रधान, गोपाल कुलश्रेष्ठ, रघुनंदन कठेरिया, अजय दुबे, जितेंद्र कुशवाह, सर्वेश राजपूत, राधेश्याम बघेल, केएस भारद्वाज, शरद पचौरी, डा. उमेश टिंगल आदि शामिल थे।

जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सिंधिया तिराहे पहुंचे। यहां सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। रोडवेज बस, बाइक सवारों को रोक दिया। किसी भी वाहन को नहीं निकलने दिया। करीब 20 मिनट तक चले चक्का जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। चक्का जाम के दौरान पुलिस से भी कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई।

संकोच गौड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने अब तक चुनाव पूर्व किए गए वायदों में से कोई वायदा पूरा नहीं किया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल के मूल्यों में आई कमी के अनुरूप आम लोगों को लाभ नहीं दिया गया। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर केंद्र सरकार किसानों की जमीन छीनने जा रही है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। कांग्रेस जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन में डा. बुद्धपाल सिंह, जयपाल सिंह, सुबोध यादव, ब्रजेश यादव, भीमसे कठेरिया, केसी यादव, धीरज श्रीवास्तव, फैयाज अहमद सिद्दीकी, सतीश चंद्र यादव, राजवीर चौहान, विनय मिश्रा, अनिल पालीवाल, राजेश चौहान, सीताराम नैयर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed