फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   condition of five worsened after drinking tea in Mainpuri dead lizard was found in utensil containing milk

चाय पीने से पांच की हालत बिगड़ी: दूध रखे बर्तन को देखा तो मिली मृत छिपकली, उड़ गए होश, अस्पताल में भर्ती

Mon, 20 Mar 2023 05:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 05:19 PM IST
सार

मैनपुरी में दूध में गिरी छिपकली उसी में मर गई। इसके बाद उसी दूध से घर के लोगों ने चाय बनाकर पी ली। इससे पाच लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
condition of five worsened after drinking tea in Mainpuri dead lizard was found in utensil containing milk
चाय पीने से बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक घर में रखे दूध में छिपकली गिर गई। घर वालों ने ध्यान नहीं दिया और इसी दूध की चाय बना ली। इस चाय को पीने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

पांच की हालत बिगड़ी

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला पीपल गांव का हैं। गांव निवासी राजकुमार के घर सोमवार की सुबह रात के रखे हुए दूध की चाय बनाई गई। चाय पीने के बाद एक के बाद एक परिवार के लोगों की हालत बिगड़ने लगी। देखते-ही-देखते राजकुमार, उसकी मां उर्मिला देवी, भतीजे प्रांजल, भतीजी काजल, भाभी लीला देवी की हालत बिगड़ गई। यह देख घर के अन्य लोग परेशान हो गए।

विज्ञापन

बर्तन की तली पर मिली मृत छिपकली

परिजन के दिमाग में आया कि सभी ने थोड़ी देर पहले चाय पी थी। इस पर उन्हें चिंता हुई। उन्होंने जिस दूध से चाय बनाई गई थी, उसमें बचे हुए दूध को दूसरे बर्तन में पलटा। इस पर उस बर्तन की तली पर मरी हुई छिपकली पड़ी मिली। यह देख परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत में हो रहा सुधार

यहां उनका इलाज किया जा रहा है। ईएमओ की ड्यूटी कर रहे चिकित्सक डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि चाय में छिपकली का जहर था। इसे पीने के बाद पांच लोगों की हालत बिगड़ी है। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed