फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Complaint regarding negligence at the government observation home.

Mainpuri News: राजकीय संप्रेक्षण गृह में लापरवाही की शिकायत

Sun, 19 Jul 2026 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 19 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding negligence at the government observation home.
फॅोटो8 राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करने पहुंचे न्यायिक अ​धिकारी। स्रोत विभाग - फोटो : Samvad
मैनपुरी। जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रूपेश रंजन के निर्देशन में गठित कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य ने शनिवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह जनपद फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। इस दैरान उन्हें लापरवाही की शिकायत मिलीं। हालांकि खाने के मैन्यू में सुधार देखा गया।कमेटी के अध्यक्ष अपर जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार मिश्रा और सदस्य एडीजे एफटीसी प्रथम कुलदीप सिंह तृतीय ने संप्रेक्षण गृह फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान मैनपुरी के 20 बच्चों समेत कुल 92 बच्चे उपस्थित थे। न्यायिक अधिकारियों ने उपस्थिति रजिस्टर, स्टाफ रजिस्टर भी देखे। उन्हें बताया गया कि तीन किशोरी न्यायालय में पेशी नियत थीं लेकिन किशोर न्याय बोर्ड से निरीक्षण के समय 2:30 बजे तक उनकी पेशी हुई और न वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई है। कई किशोरों ने बताया कि ट्रायल मुकदमे की तारीख भी उन्हें पता नहीं है। किशोर न्यायालय के सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कराते हैं मगर इस दौरान पीठासीन अधिकारी उपस्थित नहीं रहते। जिससे प्रतीत होता है कि किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य लापरवाही बरत रहे हैं और पीठासीन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। किशोरों ने यह भी बताया कि अब खाना मैन्यू के अनुसार मिल रहा है। खेलकूद के साधन भी उपलब्ध कराए जाने लगे हैं। निरीक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नूतन चौहान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मिलित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed