फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Complaint heard in Tehsil Day

तहसील दिवस में सुनीं फरियादें

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Complaint heard in Tehsil Day
मैनपुरी। मंगलवार को जिले की सभी तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। करहल में डीएम चंद्रपाल सिंह और घिरोर में एडीएम सूर्यमणि लालचंद्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं अन्य तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में समस्याएं सुनी गईं। तहसील दिवस में मौजूद न रहने पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने करहल में आयोजित तहसील दिवस में तहसील करहल के माल बाबू रामकीरत द्वारा शासकीय कार्यों में शिथिलता बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर मौजूद न रहने पर लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में तेजी आई है। कुछ विभाग अभी भी निराकरण में लापरवाही बरत रहे हैं। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि तहसील दिवस पर प्राप्त सभी शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारण होना है।  
विज्ञापन

तहसील करहल के 37 फरियादियों ने अपने शिकायती पत्र निस्तारण के लिए दिए। इसमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।  पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने पुलिस से संबंधित एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुराग पटेल ने विकास से संबंधित शिकायतों को सुना और अधीनस्थों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घिरोर में तहसील में एडीएम सूर्यमणिलाल चंद्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 15 शिकायतें आईं। इनमें से दो का निस्तारण मौके पर किया गया। भोगांव में कुल 21 शिकायतें आईं। इनमें से एक भी का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed