{"_id":"6af5f872b205e2b1ad05e5ee","slug":"community-toilet-closed-for-a-year-villagers-facing-hardship-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1211164-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एक साल से सामुदायिक शौचालय बंद, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एक साल से सामुदायिक शौचालय बंद, ग्रामीण परेशान
Thu, 12 Nov 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बरनाहल। केंशोपुर गांव का सामुदायिक शौचालय पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा है। इसके कारण ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण मनोज कुमार का कहना है कि शौचालय बंद होने से दिक्कत होती है। शौचालय की देखरेख और नियमित संचालन की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है। भवन पर महात्मा गांधी का चित्र और स्वच्छ भारत का संदेश अंकित है परंतु शौचालय पर लगा ताला मौजूदा व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है। ग्रामीण विवेक कुमार, शिशुपाल सिंह, बिजेंद्र कुमार, मोहित कुमार, आदेश कुमार ने पंचायत सचिव से शिकायत की है।