{"_id":"69c1ac155a270f74dd060989","slug":"clouds-and-drizzle-increased-farmers-worries-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-156221-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बादल और बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बादल और बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़़ाई चिंता
Tue, 24 Mar 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 50 जिले में छाए बादल। संवाद
- फोटो : samvad
मैनपुरी। जनपद में मौसम बदलने की वजह से किसानों को भी फसलों की चिंता सताने लगी है। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ बूंदा-बांदी होती रही। बादलों को देखकर किसान परेशान है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और आलू की फसल में नुकसान होने की आशंका है।
जनपद में कई दिनों से लगातार मौसम करवट ले रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादलों के बीच बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। लगातार बदलता हुआ मौसम किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और मटर की फसल के तापमान बढ़ने की वजह से खराब होने की आशंका है। कृषि अधिकारी अविशांक चौहान का कहना है कि हल्की बूंदाबांदी के चलते गेहूं और मटर और सरसों की सफल को खतरा है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि सरसों और मटर इस समय अपने अंतिम चरण में है।उन्होंने बताया कि मंगलवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।