{"_id":"66e579e62ad9e070080e0133","slug":"child-died-of-fever-while-two-women-died-of-heart-attack-in-mainpuri-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप... ननिहाल आए बालक की मौत; हृदयाघात से दो महिलाओं ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप... ननिहाल आए बालक की मौत; हृदयाघात से दो महिलाओं ने तोड़ा दम
Sat, 14 Sep 2024 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:47 PM IST
सार
मैनपुरी में बुखार का प्रकोप थमता नहीं रहा है। यहां ननिहाल आए बालक की बुखार से मौत हो गई। वहीं हृदयाघात से दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के मोहल्ला गोला बाजार में ननिहाल आए एक दो वर्षीय बालक की बुखार से मौत हो गई। 28 मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। तीन मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। जिले पिछले एक सप्ताह में बुखार से चार मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1170 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में सबसे अधिक मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टरों की सलाह पर 28 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इटावा निवासी मोहम्मद आमिर का पुत्र जोहान खान (2) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। वह मैनपुरी में गोलाबाजार में अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हृदयाघात से दो महिलाओं की मौत
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी ममता (44) पत्नी स्वराज को शनिवार की सुबह अचानक हृदय आघात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी मुन्नी देवी (60) को उच्च रक्तचाप की दिक्कत होने पर शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हुई है महिला को अंतिम सांसों में ही उच्च रक्तचाप के बीच भर्ती कराया गया था। दो अन्य मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे। -डॉ. मदनलाल, सीएमएस