{"_id":"6393a77c8262054085463a1f38abd723","slug":"child-died-family-members-crying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला मंदिर हादसे में घायल मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला मंदिर हादसे में घायल मासूम की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतला माता मंदिर हादसे में घायल बालक ने सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़
विज्ञापन
दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अंश की मौत
से परिवार में कोहराम है। अंश मां-बाप की इकलौती संतान था।
बता दें कि बुधवार को शीतला देवी मंदिर में पीपल का पेड़ गिरने से आधा सैकड़ा लोग घायल हो गए थे। इसमें थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम मिगरौरा निवासी ब्रजभूषण नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। गांव से नेजा में पुष्पेंद्र शाक्य की पत्नी मधू और उनका आठ माह का पुत्र अंश भी आया था। मधू पूजा अर्चना कर रही थीं उसी समय गुरुवार की शाम पीपल का पेड़ गिर गया। अंश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान अंश की मौत हो गई।
सत्यापन को पहुंचे तहसील कर्मी
शीतला देवी मंदिर में बुधवार को पीपल का पेड़ गिरने से घायल हुए लोगों की लिस्ट जिला प्रशासन ने तैयार की। गुरुवार को तहसील कर्मी अस्पताल लिस्ट के आधार पर घायलों का सत्यापन करने पहुंचे। तहसील कर्मियों के अनुसार घायलों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाई जाएगी।
घायल और मृतक बालक के परिवार की आर्थिक स्थिति का सत्यापन तहसील से कराया जा रहा है। जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उन्हें आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री को लिखा जाएगा।
चंद्रपाल सिंह, डीएम मैनपुरी
फोटो