फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Chief supporters came to the streets

सड़कों पर आए मुख्यमंत्री समर्थक

Sat, 31 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 31 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chief supporters came to the streets
सड़कों पर आए मुख्यमंत्री समर्थक - फोटो : अमर उजाला
सपा में चले घमासान के बीच शनिवार की सुबह से ही मुख्यमंत्री के समर्थक सड़कों पर आ गए। सपा के प्रदेश अध्यक्ष का कई स्थानों पर नारेबाजी कर प्रतीकात्मक पुतला फूंका। बाद में लखनऊ में मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री समर्थक शांत हो गए।
विज्ञापन


सपा में चल रहे घमासान के बीच शुक्रवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पार्टी से निष्कासन के बाद मुख्यमंत्री समर्थक आक्रोशित हो गए। शनिवार की सुबह  समर्थकों ने कई स्थानों पर एकत्रित होकर सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ईशन नदी पुल के पास कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर फूंक दी। आगरा रोड, ज्योंती रोड, ज्योंती रोड तिराहा, करहल रोड के पास कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह के प्रतीकात्मक पुतले फूंके। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने ही पार्टी मुखिया को बरगला कर यह स्थिति पैदा कर दी है। मुख्यमंत्री द्वारा अपने कार्यकाल में प्रदेश में कराए गए विकास कार्य की बदौलत ही सपा की प्रदेश में दोबारा सरकार बनेगी। सपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की नीतियों तथा सर्व समाज की हितैषी सोच के कारण ही आज मुख्यमंत्री का प्रदेश में जनाधार बढ़ा है। सपा आज भी गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, बालिकाओं के हितों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed