फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   chhote vaigyaanikon ne prastut kie modal

छोटे वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Sat, 03 Dec 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 03 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
chhote vaigyaanikon ne prastut kie modal
क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीआरसी नगला जुला पर विज्ञान और गणित मेले का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें लगभग 60 उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम चंद्रपाल सिंह ने किया। प्रदर्शनी के प्रथम चक्र का निरीक्षण भी किया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले छात्रों से प्रत्येक विज्ञान मॉडल के बारे में गहन जानकारी की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है। इस तरह के आयोजन समय-समय पर प्रत्येक स्कूलों को कराना चाहिए। मैनपुरी ब्लाक के लगभग 60 उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। छात्रों ने पर्यावरण प्रदूषण, जल संचयन, सौर ऊर्जा और उसका उपयोग, स्वच्छ ईंधन-बेहतर जीवन जैसे विषयों पर मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के तीन सर्वश्रेष्ठ विजेताओं के नामों की घोषणा निर्णायक मंडल अंतिम चक्र के बाद करेगा। कार्यक्रम का संचालन राकेश चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में एसपी सुनील कुमार, बीएसए रामकरन यादव, एबीएसए भारती शाक्य, मनेंद्र यादव, राकेश पीटीआई, राजेंद्र यादव, मयंक मिश्रा, अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed