फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   case of vandalism on Shivling in temple has come to light in Mainpuri

UP News: धर्मस्थल पर अराजकतत्व की अभद्रता, माहौल बिगाड़ने की कोशिश; घटना से लोगों में आक्रोश

Sun, 29 Sep 2024 11:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 11:12 PM IST
सार

मैनपुरी में धर्मस्थल पर अराजकतत्व की अभद्रता का मामला सामने आया है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। घटना से लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
case of vandalism on Shivling in temple has come to light in Mainpuri
UP News: धर्मस्थल पर अराजकतत्व की अभद्रता - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक मंदिर में शिवलिंग पर अराजकतत्व द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। रविवार को इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के मंछना गांव का है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक मंदिर में स्थापित शिवलिंग के साथ अभद्रता कर रहा है। हरकत करने वाला आरोपी शराब के नशे में बताया जा रहा है। कुछ देर बाद वह शिवलिंग के पास ही लेट जाता है। किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कुछ ही देर में यह वायरल हो गया।  

विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपी की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी सविता सेंगर ने बताया कि वीडियो संज्ञान में है। लेकिन, उसमें हरकत करने वाला पहचान में नहीं आ रहा है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही हरकत करने वाले को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर में अश्लील डांस करने वाले आरोपी पर कार्रवाई

कुछ दिन पूर्व एलाऊ थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर पर एक युवक अश्लील डांस कर रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गांव मंछना निवासी आरोपी करू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया था। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed