फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   case of misdeed with an eight year old boy has come to light in Mainpuri

Mainpuri News: आठ वर्षीय मासूम बालक के साथ कुकर्म, विरोध पर गला दबाकर मारने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 02:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 02:29 PM IST
सार

मैनपुरी में एक आरोपी ने आठ वर्षीय मासूम बालक के साथ कुकर्म किया। विरोध पर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
case of misdeed with an eight year old boy has come to light in Mainpuri
मैनपुरी में बच्चे से कुकर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को एक आरोपी ने एक आठ साल के बालक के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक अनुसूचित जाति का आठ वर्षीय बालक मंगलवार को घर के बाहर था। तभी आरोपी प्रतिपाल सिंह बालक को अपने साथ ले गया। सुनसान जगह ले जाकर बालक के साथ आरोपी ने कुकर्म किया। बालक ने शोर मचाया तो आरोपी ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह से बालक की जान बच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- निर्मम हत्या: रंजिश में सात वर्षीय मासूम के सीने में सटाया तमंचा, कर दिया छलनी; देखकर कांप गई लोगों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित के पिता की ओर से थाने में आरोपी प्रतिपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। बुधवार को थानाध्यक्ष अमित सिंह ने आरोपी प्रतिपाल सिंह को एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed