फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   case has been filed against former Sadar MLA and his son in Mainpuri

Mainpuri News: पूर्व सदर विधायक और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज, इटावा की महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 03 Sep 2024 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 05:52 PM IST
सार

मैनपुरी में पूर्व सदर विधायक और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इटावा की महिला ने थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
case has been filed against former Sadar MLA and his son in Mainpuri
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला ने पूर्व सदर विधायक (सपा) और उनके पुत्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि ठेकेदारी के भुगतान को लेकर पिता-पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इटावा के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी संजू उर्फ अनीता देवी ने बताया कि कृष्णा कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के नाम से उनकी एक फर्म रजिस्टर्ड है। उनकी फर्म ने 11 अगस्त 2020 को से 9 फरवरी 2021 तक ऋषिराज कंपनी जो पूर्व सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव के पुत्र के नाम रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन


उक्त कंपनी में उनकी फर्म ने कटनी मध्य प्रदेश में रेलवे की पुलिया निर्माण कार्य में मजदूरों से कार्य कराया था। उनका करीब 5.72 लाख रुपये भुगतान बना था। ऋषिराज कंपनी ने केवल 2.31 लाख रुपये का ही भुगतान किया। बाकी का 3.41 लाख रुपये अभी तक नहीं दिए हैं। जब रुपये मांगे तो आज-कल कहकर टालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 नवंबर 2023 को जब भुगतान मांगा तो झगड़ा करने लगे। गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। धक्का देकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया और धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव और पुत्र ऋषिराज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed